Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संशोधन प्रस्ताव को पारित कराकर ही चुनाव की घोषणा होगी : प्रम प्रचण्ड

 
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, १९ फरवरी ।
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा— “संविधान संशोधन करते हुए जल्द ही चुनाव कराना सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है ।”
सिरहा के लहान में आज से सुरु हुए श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह महायज्ञ का उद्घाटन करते हुए प्रधानमन्त्री प्रचंड ने कहा कि संविधान संशोधन होने के बाद ही चुनाव कराया जा सकता है, इसलिए संविधान संशोधन प्रस्ताव को पारित कराकर ही चुनाव की घोषणा की जाएगी ।
prachand
इस बात का जिक्र करते हुए कि पिछले दिनों में मधेशियों को विदेशी की तरह देखते हुए एक खास वर्ग र समुदाय का पक्ष लेने वाले अन्ध–राष्ट्रवाद के कारण देश गम्भीर सङ्कट में फँसा हुआ है, प्रधानमन्त्री प्रचंड ने कहा कि मधेसी जनता और पहाडी जनता दोनों को एक जगह रखकर मध्यमार्ग अपनाने में ही सब की भलाई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed