Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दीर्घकालीन पूर्वाधार, समृद्धि का आधार’ नारे के साथ विकास सम्मेलन सुरु

 
dev
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, १९ फरवरी ।
दीर्घकालीन पूर्वाधार, समृद्धि का आधार’ के नारे के साथ नेपाल पूर्वाधार विकास सम्मेलन आज  काठमांडू में शुरू हुआ है ।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा कि नेपाल का जोर पूर्वाधार विकास के जरिए समावेशिता और दीर्घकालीन विकास पर है ।
इस बात का जिक्र करते हुए कि पूर्वाधार के विकास में स्वदेशी और विदेशी निवेश किए जा सकने का माहौल बन चुका है प्रधानमंत्री प्रचंड ने निवेशकर्ताओं से निवेश करने का आग्रह किया ।
कार्यक्रम में भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री रमेश लेखक ने नेपाल की आर्थिक और निवेश की नीति को निवेश मैत्री बताया । वहीं भारतीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने पूर्वाधार निर्माण में नेपाल के साथ मिलकर काम करने के लिए भारत को तैयार बताया ।
दो दिनों तक चलने वाले सम्मेलन के आज पहले दिन विकास में सार्वजनिक निजी साझेदारी के संबंध में हुए विचार विमर्श में निजी क्षेत्र के व्यवसायी और विकास विज्ञों ने, निजी क्षेत्र को साथ लेने के विषय में महज नारे में ही सीतिम बताते हुए अस्पष्ट कार्ययोजना, अपारदर्शिता लगायत मुद्दों के जिक्र के साथ सरकार की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के ऊपर सवाल उठाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com