Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचंडद्वारा भारतीय बित्तमंत्री से किया सहयोग के लिए आग्रह

 
prachanda-and-arun-jaitley-455x290
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, २ मार्च ।
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ के साथ भारतीय बित्तमन्त्री अरुणकुमार जेट्ली ने मुलाकात की है ।
प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में हुई मुलाकात में प्रधानमन्त्री प्रचंड ने नेपाल के  भौतिक पूर्वाधार  निर्माण में भारत के सहयोग को लेकर धन्यवाद दिया ।
प्रधानमन्त्री प्रचंड ने हुलाकी राजमार्ग, ट्रान्समिशन लाइन विस्तार, महाकाली नदी में पुल, अरुण तीसरी जलविद्युत परियोजना लगायत पूर्वाधार निर्माण में भारत के  सहयोग को लेकर धन्यवाद देते हुए आने वाले दिनों में जलविद्युत, पर्यटन, कृषि लगायत क्षेत्रों में सहकार्य करने का बित्तमन्त्री जेटली से आग्रह किया ।
मुलाकात में वित्तमन्त्री जेट्ली ने नेपाल जैसे देश के लिए  प्रत्यक्ष वैदेशिक निवेश को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए नेपाल में आयोजित निवेश सम्मेलन से सकारात्मक प्रतिफल प्राप्त होने का विश्वास जताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *