Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कमल थापा द्वारा २७ पदाधिकारियाँ मनोनित, किसको मिला कौन पद

 
kamal-thapa
हिमालिनी डेस्क, काठमांडू, ३ मार्च ।
राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष कमल थापा ने आज पार्टी में २७ पदाधिकारियों को मनोनित किया है ।
पार्टी के विधान अनुसार अध्यक्ष थापा ने उपाध्यक्ष के तौर पर दीपक बोहरा, राजीव पराजुली, बुद्धिमान तामाङ, टङ्क ढकाल, विक्रम पाण्डे और रामचन्द्र राय को चुना है ।
महामन्त्री के तौर पर ध्रुवबहादुर प्रधान, राजेन्द्र लिङ्देन, धवलशम्शेर राणा, जयन्त चन्द और सुनिलबहादुर थापा को और कोषाध्यक्ष के तौर पर उद्धव पौडेल और प्रवक्ता के रूप में रोशन कार्की, सुशीलकुमार श्रेष्ठ और भुवन पाठक को मनोनित किया है । इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को मिलाकर कुल २७ पदाधिकारियों का मनोनयन किया है ।
विधान के तहत अध्यक्ष के नेतृत्व में  कुल ३१ सदस्यों का पदाधिकारी गठन करने हैं, जिसमे अब एक÷एक सहमहामन्त्री, सहायक महामन्त्री र सहप्रवक्ता का मनोनयन करना बाकी है ।
पार्टी की केन्द्रीय कार्यसमिति की आज की बैठक ने ‘गाय’ को  चुनाव चिह्न के रूप में कायम करने का फैसला लिया है ।
साथ ही बैठक ने देश को सनातन धर्म कायम करने के लिए आने वाले चैत के ८ गते से १२ गते तक देशभर ‘राष्ट्रिय एकता यात्रा’ करने का निर्णय भी किया है, ये जानकारीे नेता राजाराम श्रेष्ठ ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *