Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेंशियों के मौत पर मौन रहें निधी गौतम के मौत को लेकर भारत तक किया वहस

 

nidhi
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १६ मार्च ।
भारत दौरे पर रहे उपप्रधान एवं गृहमन्त्री विमलेन्द्र निधि और भारतीय विदेशमन्त्री सुषमा स्वराज के बीच आज भेटवार्ता हुई ।
भारतीय विदेश मन्त्रालय में हुई मुलाकात में गृहमन्त्री निधि ने एक हफ्ता पहले कञ्चनपुर में भारतीय सीमा सुरक्षा बल की गोली से एक नेपाली की हुई मृृत्यु के बारे में विदेशमन्त्री स्वराज का ध्यानाकर्षण कराते हुए घटना की जाँच कर दोषी के ऊपर कार्रवाई करने की बात पर जोर दिया ।
जवाब में कञ्चनपुर घटना को दुखद बताते हुए भारतीय विदेशमन्त्री स्वराज ने निर्दोष व्यक्ति की हुई मृत्यु को लेकर अफसोस जाहिर किया । साथ ही इसकी जाँच में नेपाल सरकार के सहयोग को भी जरूरी बताते हुए दोषी के ऊपर कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जाहिर की ।
सीमा विवाद को सुलझाने के संदर्भ में कार्यरत तीन प्राविधिक टोलियों में दो और टोलियों को शामिल करने, भारतीय सहयोग में बनने वाले हुलाकी राजमार्ग, महाकाली पुल निर्माण लगायत विषयों में भी उन्होंने बातचीत की ।

यह भी पढें   कोलंबिया भूकंप : मलबे में चल रही जिंदगी की तलाश

इसके अलावा उनके बीच कई अन्य अहम मुद्दों पर भी बातचीत हुई थी । ये जानकारी उनके प्रेस सलाहकार रामजी दाहाल ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com