Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कञ्चनपुर घटना नेपाल–भारत सम्बन्ध को बिगाड़ने के उद्देश्य से : गोपालनारायण सिंह

 

gopalnarayn singh

काठमांडू, २० मार्च | भारतीय दल भाजपा की ओर से राज्यसभा सदस्य गोपालनारायण सिंह ने कहा— “कञ्चनपुर घटना को नेपाल–भारत बीच के सम्बन्ध को बिगाड़ने के उद्देश्य के साथ असामाजिक तत्व के द्वारा अंजाम दिया गया हो सकता है ।
भारत के हरिहरनाथ से मुक्तिनाथ तक सांस्कृतिक यात्रा–२०१७ के सिलसिले में नेपाल आए नेता सिंह ने आज काठमांडू में एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही । ये बताते हुए कि नेपाल के लोगों पर भारत की ओर से गोली चलाए जाने का कोई कारण नहीं है, उन्होंने कहा कि ये जरूर किसी की नियोजित चाल हो सकती है । नेता सिंह ने आगे कहा कि कञ्चनपुर सीमा पर हुई इस घटना की नेपाल और भारत दोनों ही ओर से निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए ।
सांस्कृतिक यात्रा इसी चैत के २८ गते से वैशाख ४ गते तक होगी । विश्व हिन्दू परिषद् नेपाल, नेपाल जनता पार्टी और भारतस्थित धर्म जागरण परिषद् की साझा पहलकदमी पर इस सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन होने जा रहा है ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: नेपाल की हर संभव मदद के लिए तैयार अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप ने जताई प्रतिबद्धता

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com