जनता के प्रति नेताओं के जिम्मेदारी के अभाव हैं : नेता पौडेल

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २० मार्च ।
नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने कहा— “नेताओं में जनता के प्रति उत्तरदायित्व बोध के अभाव के कारण लोगों में राजनीति के प्रति वितृष्णा बढ़ी हुई है ।”
आज इलाम में एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता पौडेल ने कहा कि राजनीतिक दलों के शीर्षस्थ नेताओं के गÞलत रवैये के कारण देश में अतिवाद निमंत्रित होने का खतरा मंडरा रहा है ।
कार्यक्रम में कांग्रेस महामंत्री शशांक कोइराला ने कहा कि स्थानीय चुनाव के बाद प्रदेशों के सीमांकन को लेकर मौजूद असंतुष्टियों का समाधान करना होगा ।

