मोर्चाद्वारा संसद बैठक बहिष्कार, सप्तरी घटना के जाँच के माग

हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, २० मार्च ।
संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा ने आज की संसद बैठक का भी बहिष्कार किया ।
बैठक शुरू होते ही मोर्चा की ओर से सांसद डिंपल कुमारी झा ने कुछ दिन पहले सप्तरी में और नेपालगंज में हुई घटनाओं की जाँच के लिए जाँच समिति गठन करने की माँग की ।
उन घटनाओं के प्रति दुख जताते हुए उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन में पुलिस के दमन की वजह से मानवीय क्षति होने का आरोप लगाया । साथ ही उन्होंने सरकार के साथ वार्ता के जÞरिए समस्या का समाधान निकालने के लिए पहल कर देने का सभामुख से आग्रह किया ।

