माओवादी ने सप्तरी घटना पर जताया समवेदना
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २४ मार्च ।
नेकपा माओवादी केंद्र संसदीय दल की गुरुवार की बैठक ने प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड के चीन दौरे को उपलब्धीमूलक बनाने का सुझाव दिया है ।
बैठक ने नेकपा एमाले के मेची महाकाली अभियान के दौरान सप्तरी में हुई घटना के प्रति दुख जताया । साथ ही कंचनपुर जिले में भारतीय सीमा सुरक्षा बल एस एस बी की गोली से हुए गोविंद गौतम के निधन के प्रति समवेदना जताते हुए कहा कि इस वाकए के लिए भारत सरकार को माफी माँगनी होगी ।
इसके अलावा कई अन्य फैसले भी बैठक में लिए गए ।

