Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आठ महीने में लक्ष्य से ज्यादा राजस्व संकलन

 

rajaswo-karyalaya-bharatpur
११ चैत, चितवन , आर एन यादव
आन्तरिक राजस्व कार्यालय भरतपुर द्वारा चालू वित वर्ष २०७३/०७४ के  आठ महीने  में लक्ष्य से करिब ४१ करोड ४५ लाख ५५ हजार ज्यादा रुपये की  राजश्व संकलन किए गए  हैं  ।

आन्तरिक राजस्व कार्यालय भरतपुर ने  फागुन महीने  के अन्त तक  आठ अर्ब ८८ करोड २७ लाख ७८ हजार रुपये राजस्व संकलन करने के लिए लक्ष्य रखा था  जिस अन्तर्गत  ९ अर्ब २९ करोड ७३ लाख ३२ हजार रुपये राजस्व संलकन  करने में सफल होने की जानकारी कार्यालय के सूचना अधिकारी ने दी हैं ।

यह भी पढें   नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के विकास हेतु भारत सरकार की बड़ी पहल: 8 उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (HICDPs) के लिए समझौते पर हस्ताक्षर

इस आठ महीने की अवधि में अन्तशुल्क बापत कार्यालय ने  सबसे ज्यादा यानी  ७ अर्ब ७७ करोड २९ लाख ४५ हजार रुपये राजस्व संलकन  करने मे  सफल  हुए हैं  । सूचना अधिकारी के  अनुसार अन्तशुल्क बापत फागुन के अन्त तक कार्यालय ने  ७ अर्ब ५९ करोड ७४ लाख ४६ हजार रुपये की राजस्व असुली की हैं  ।

इसी तरह, आय कर बापत राजस्व कार्यालय ने  ७३ करोड ७६ लाख ९३ हजार रुपये, मूल्य अभिवृद्धि कर बापत ६२ करोड १२ लाख ९४ हजार रुपये , घर किराया कर अन्तरगत छह करोड ५९ लाख ६८ हजार रुपये , ब्याज कर बापत चार करोड ६४ लाख २५ हजार रुपये की राजस्व असुली करने की जानकारी कार्यालय के सूचना अधिकारी ने दी ।

यह भी पढें   अंडें के मूल्य में वृद्धि

कार्यालय ने  स्वास्थ्य सेवा शूल्क वापत अपेक्षित रुप में कर असुल नहीं करने का तथ्यांक देखा गया हैं । स्वास्थ्य सेवा शुल्क अन्तरगत कार्यालय ने फागुन के अन्ततक आठ करोड २४ लाख ४६ हजार रुपये संकलन करने के लिए रखा था लेकिन  तीन करोड ९२ लाख ३८ हजार रुपये  ही असुली करने में सफल हुए  ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com