Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकार कृपाशंकर सिंह को पितृ शोक, आइरा ने जतायी संवेदना

 

 

कृपाशंकर सिंह
कृपाशंकर सिंह

*मोतिहारी{मधुरेश प्रियदर्शी}*~ पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित हिंदी दैनिक सन्मार्ग समाचार पत्र के
वरीय पत्रकार कृपाशंकर सिंह के पिताजी 72 वर्षीय शिवनारायण सिंह का आज निधन हो गया। स्थानीय सदर अस्पताल के ICU. में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे जिले के कोटवा प्रखंड अन्तर्गत सुबैया गांव के रहने वाले सफल किसान थे। उनके निधन पर अॉल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन {आइरा} ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोमवार की देर शाम जारी शोक संदेश में आइरा के जिला संरक्षक कुणाल प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष मधुरेश प्रियदर्शी ने कहा कि उनके निधन से कोटवा क्षेत्र ने एक सफल किसान और नेक दिल इंसान को खो दिया है। आइरा महापरिवार के सदस्यों ने उनकी आत्मा की शांति एवं इस पीड़ा से उबरने के लिए उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उनके निधन पर वरीय पत्रकार चंद्रभूषण पांडेय, योगेन्द्र नाथ शर्मा, संजय कौशिक, आर एन सिन्हा, संजय कुमार ठाकुर, अशोक कुमार वर्मा, इम्तेयाज अहमद, ज्ञानेश्वर गौतम, अरुण तिवारी, गिरीश मिश्रा, राकेश ओझा, सच्चिदानंद सत्यार्थी, विनय परिहार, संजय पांडेय, आइरा के जिला उपाध्यक्ष डीएन कुशवाहा, नागेन्द्र शर्मा, सुदिष्ट नारायण ठाकुर, धीरज राज तिवारी, नीरज शर्मा, शशि कुमार तिवारी, भागेश्वर चौधरी, विनोद ठाकुर, रामबालक ठाकुर, मुकेश सिन्हा, अभय कुमार रमण,सचिन पांडेय, सत्यदेव प्रसाद, अभय पांडेय, विनय गिरि,शशिकांत सिंह, निप्पू सिंह,मो.अशरफ, विजय प्रताप सिंह, दीनानाथ पाठक, अखिलानंद शास्त्री, नवनीत कुमार सिंह, संजय कुमार शर्मा, आलोक गुप्ता, संजय गुप्ता, विजय कुमार मिश्रा एवं जेपी उपाध्याय समेत जिले के कई पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *