मधेश आन्दोलन कें दौरान पुलिसद्वारा किया जूर्म होगा पर्दाफास : आयोग अध्यक्ष गीरीशचन्द्र लाल
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २८ मार्च ।
तराई मधेश थरुहट समेत क्षेत्रों में पिछले दिनों हुए राजनीतीक दलों के आंदोलनों के दौरान हुई हिंसा, हत्या, आगजनी, तोड़फोड लगायत घटनाओं की जाँच के लिए गठीत उच्चस्तरीय छानबीन आयोग ने सोमबार से महोत्तरी में स्थलगत जाँच शुरू की है ।
उच्चस्तरीय छानबीन आयोग के अध्यक्ष पूर्वन्यायाधीश गीरीशचन्द्र लाल के संयोजकत्व में गठीत टोली ने मधेश आन्दोलन के दौरान पुलीस की गोली से हुए हताहत की घटना के बिषय में चश्मदीदों और परीजनों से मुलाकात कर जानकारी ली ।


