महिला मदरसा में अध्यनरत मुस्लीम छात्रा को बैग वितरण
वीरगन्ज, १६ चैत्र- वीरगन्ज उपमहानगरपालीका, बहुअरी स्थित महिला मदरसा में अध्यनरत मुस्लीम छात्रा को संघीय समाजवादी फोरम नेपाल पर्सा के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने सांसद श्रवण कुमार अग्रवाल के संसदीय कोष द्वारा स्कूल बैग बितरण किया। बुधबार सुबह, जिल्ला अध्यक्ष प्रदिप यादव के प्रमुख आतिथ्य र कुलीया उमे कुलसुम लिलबनात मदरसा के प्रिन्सिपल श्रीमती रोशनआरा खातुन के सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में २३० छात्रा को बैग बितरण किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रदिप यादव ने मधेश के बिकास के लिए शैक्षिक बिकास आवश्यक है, इसलिए छात्र-छात्रा को शिक्षा तर्फ ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने का मुख्य लक्ष्य बताया। छात्रा के शैक्षिक उत्थान के लिए सहयोग करने का वचन बढ़ता जाहिर किया। मधेस के आधा आकाश ढकने वाले महिला के बिकास से ही नया मधेश का निर्माण होगा, इसलिए हमलोग छात्रा के शैक्षिक बिकास के लिए समय समय पर विभिन्न रचनात्क सहयोग करते रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रिन्सिपल रोशन आरा ने सहयोग के लिए अध्यक्ष यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि, मुस्लीम छात्रा को राजनैतिक दल के तर्फ से पहला सराहनिय सहयोग मिला।
उक्त कार्यक्रम में जिल्ला सदस्य आजाद हुसेन, इकाइ अध्यक्ष रफिक अंसारी,सचिव कासिम अंसारी, कोषाध्यक्ष दिलसाद अंसारी ,असलम आलम के साथ अन्य नेता तथा कार्यकर्ता का उपस्थिती रहा।



