संशोधन प्रस्ताव से मधेशी जनता के भावना सम्बोधन होगा : सभापति देउवा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३१ मार्च ।
नेपाली काँग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा— “संविधान संशोधन प्रस्ताव से मधेशी जनता की भावना का सम्बोधन होगा ।”
काँग्रेस मोरङद्वारा आज विराटनगर में आयोजित जिला सम्मेलन का शुभारम्भ करते हुए नेता देउवा ने कहा कि विभिन्न शक्तियाँ इस ताक में लगी हुई हैं मधेश, पहाड और हिमालय को विभाजित कर एक–दूसरे के बीच अविश्वास और विखण्डन की स्थिति सृजित हो ।
विराटनगर को महानगरपालिका बनाकर रहने की प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने समय पर ही स्थानीय निकाय का निर्वाचन के लिए एकजुट होने का कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया ।

