Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोसी परियोजना अंतर्गत नेपाली भूभाग डुबान होने के सम्भावना

 

koshi
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २७ अप्रील ।
कोसी परियोजना अंतर्गत नेपाली भूभाग में और ज्यादा डुबान होने के हिसाब से भारतीय अधिकारी और ठेकेदार कंपनी के द्वारा काम आगे बढ़ाने पर भी संबंधित नेपाली निकाय के ध्यान न देने पर सप्तरी के स्थानीय निवासियों ने असंतुष्टि जाहिर की है ।
कोसी नदी के दक्षिणी हिस्से में खोदे जा रहे पाइलट चैनल को कोसी समझौता के विपरीत बताते हुए स्थानीय राम सुंदर यादव के हवाले से हमारे संवाददाता संजीव विक्रम साह ने बताया कि इससे नेपाल को और ज्यादा नुकसान होगा ।
इस बात का जिक्र करते हुए कि कोसी के तट पर स्थित गोबरगाढा, हनुमाननगर, योगिनिया, तिलाठी लगायत गाँव पहले से ही हर साल डुबान झेलने को मजबूर हैं, स्थानीय सुकदेव यादव ने कहा कि इस पाइलट चैनल के निर्माण से और भी क्षेत्र डुबान में पड़ने वाले हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *