काठमांडू में होने बालें चुनाव में कम संख्या में करेंगें पुलिस तैनात
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ७ मई ।
महानगरीय पुलिस परिसर टेकु ने काठमांडू में होने वाले स्थानीय तह के चुनाव के लिए साढ़े तीन हजार पुलिस को परिचालित करने की तैयारी की है ।
इसी वैशाख के ३१ गते को होने जा रहे चुनाव के ६८७ मतदान केंद्रों को मिलाकर इतनी तादाद में पुलिस कर्मियों को परिचालित किया जाएगा, ये बात एसएसपी छविलाल जोशी ने बताई । साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हर एक मतदान केंद्र पर पाँच नेपाल पुलिस के सदस्य और पाँच मियादी पुलिस को तैनात किया जाएगा और जÞरूरत महसूस होने पर पुलिस कर्मियों की तादाद को बढ़ाया भी जा सकता है ।


