उपेन्द्र यादव नें राजपा नेपाल के नेता पर लगाया एैसा आरोप, जिसे देख हैरान रह जाएगें आप

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ८ मई ।
सङ्घीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा— “सङ्घीय गठबन्धन के नाम से आए हुए प्रेस रिलीज के प्रति हमारी पार्टी का गंभीर ध्यानाकर्षण हुआ है ।
संघीय गठबन्धन के संयोजक और फोरम के अध्यक्ष की हैसियत से उन्होंने प्रकाशित किए प्रेस रिलीजÞ में कहा है—“सङ्घीय गठबन्धन का संयोजक मैं स्वयम् हूँ और मेरे परामर्श पर उस दिन कोई भी बैठक नहीं हुई थी । साथ ही संयोजक और प्रवक्ता प्रा. डॉ. ओम गुरुङ लगायत गठबन्धन के अधिकांश सदस्यों को जानकारी दिए बिना व्यक्तिगत तौर पर बुलाई गई कथित बैठक सङ्घीय गठबन्धन की हो ही नहीं सकती ।”
बयान में ये भी कहा गया है— “गठबंधन का हवाला देकर मुझे निष्काशित किए जाने का निर्णय गठबन्धनको निर्णय आधिकारिक न होकर नितांत व्यक्तिगत है ।

