Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बनाया ब्रह्मांड का सबसे बड़ा नक्शा

 

जेष्ठ ८ गते

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पहली बार ब्रह्मांड का सबसे बड़ा नक्शा बनाने में सफलता हासिल की है। अंतरिक्ष में पाए जाने वाले चमकीले पिंडों की स्थिति के आधार पर यह नक्शा तैयार किया गया है। ओहायो यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने नक्शा तैयार करने के लिए सोलन डिजिटल स्काई सर्वे के एक्सटेंडेड बेरयोन ओसिलेशन स्पेक्ट्रोस्कोपिक सर्वे (ई-बॉस) की मदद से 1.47 लाख से ज्यादा चमकीले पिंडों का पता लगाया था।

यह भी पढें   नेपाल सरकार के साथ समन्वय करअतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार

ब्रह्मांड का नक्शा बनने से सुदूर अंतरिक्ष की स्थितियों का पता लगाना आसान होने की उम्मीद है। खगोलीय शोध में भी मदद मिलने की संभावना जताई गई है। ओहायो यूनिवर्सिटी के एश्ली रॉस ने बताया कि पिंडों के अत्यधिक चमकीला होने की वजह से उसे देख पाना अपेक्षाकृत बेहद आसान है। ऐसे में ब्रह्मांड का नक्शा बनाने के लिए यह सबसे आदर्श आकाशीय पिंड है। वैज्ञानिकों ने बताया कि तारे के आकार के इन पिंडों के चमकीला होने का मुख्य कारण इसके केंद्र में स्थित ब्लैक होल की मौजूदगी है। इसमें व्यापक पैमाने पर स्पेस मैटर और ऊर्जा विलीन होते हैं और बाद में अत्यधिक ताप के कारण यह चमकने लगता है।

यह भी पढें   अर्थमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले भारत की तीन दिवसीय दौरे पर

चमकीले आकाशीय पिंडों में ब्लैक होल का पता लगाने के लिए पृथ्वी पर स्थित 2.5 मीटर बड़े टेलीस्कोप की मदद ली गई थी। चीन के नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरीज एकेडमी के गोंगबो झाओ ने ब्रह्मांड जब तीन से सात अरब साल पुराना था तब चमकीले आकाशीय पिंडों ने रोशनी का उत्सर्जन किया था।

साभार दैनिक जागरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com