Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन दिनों तक मनाएगें गणतन्त्र दिवस, आधी अबादी बालें मधेश मना पाएगें

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २२ मई ।
सरकार ने गणतंत्र दिवस को जेठ १४, १५ और १६ गते को तीन दिनों तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाने का निर्णय किया है ।

प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड की अध्यक्षता में आज गृहमंत्रालय में हुई मूल समारोह समिति की बैठक ने ये निर्णय किया । मौके पर उन्होंने ये भी कहा कि दूसरे चरण का चुनाव भी भयरहित वातावरण में स्वतंत्र, निष्पक्ष और धांधली रहित रूप में संपन्न करने को लेकर सरकार दिन रात प्रयास में जुटी हुई है ।

यह भी पढें   देश के कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा

प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि बजट प्रस्तुति और गणतंत्र दिवस दोनों की ही एक ही तिथि यानी जेठ १५ गते होने के कारण दोनों को अलग अलग तिथियों में रखने को लेकर भी विचार–विमर्श हो रहा है ।

बैठक में सभामुख ओनसरी घर्ती, उप–प्रधानमंत्री एवं मंत्री गण, संवैधानिक निकायों के प्रमुख, उच्च पदस्थ सरकारी पदाधिकारी और सुरक्षा निकायों के प्रमुख गण सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com