Tue. Jan 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सरकार ७ सौ ५९ कैदियों के करेंगें रिहा


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २८ मई ।
सरकार ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ७ सौ ५९ कैदियों को रिहा करने का निर्णय किया है ।
मन्त्रिपरिषद की आज की बैठक ने अच्छे आचरण वाले उन कैदियों को बाकी की सजÞा माफ कर रिहा करने का निर्णय किया ।
वैठक ने गणतन्त्र दिवस के अवसर परस्वर्गिय विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला को मरणोपरान्त नेपाल रत्न और स्वर्गिय महेन्द्रनारायण निधि को राष्ट्र गौरव सम्मान प्रदान करने की सिफारिश की है । ये जानकारी सूचना तथा सञ्चार मन्त्री एवं सरकार के प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार कार्की ने दी ।
साथ ही बैठक ने महाउज्वल कीर्तिमान राष्ट्र दिप नोना कोइराला, शेख इद्रिश, अमिक शेरचन, वर्मन बुढा और रामकुमारी यादब को प्रदान करने की सिफारिश की है ।
सरकार ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर इस साल ४ सौ ४२ व्यक्तित्वों की विभिन्न पदकों और मान पदवियों के लिए सिफारिश की है ।

यह भी पढें   रवि का मामला वापस लेने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *