Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सलमान खान खुद को क्यों कह रहें हैं बेवकुफ, जानने के लिए करें क्लिक

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ५ जून ।

सलमान खान और उनके पंगे किसी से छुपे नहीं हैं । कभी कुछ तो कभी कुछ, सलमान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहतें हैं। और अब एक बार फिर सलमान खान ने लिया है नया पंगा और इससे वो खुद परेशान हो गए हैं ।
आपको बता दें कि सलमान इन दिनों अली अब्बास जफर की फिल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग कर रहे हैं और इसके बाद वो प्रभुदेवा की डांस फिल्म की शुरुआत करने वाले हैं । इस बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा की ५१ की उम्र में टैक्सिंग स्टंट्स और मूव्स करना आसान नहीं है । पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सलमान ने बताया कि उनकी पिछली फिल्म सुलतान के बाद उनकी बाँडी में बहुत दर्द हुआ । सलमान ने कहा, सुलतान के बाद एक बेवकप की तरह मैंने टाइगर जिंदा ही साइन की जिसमें मैं बिल्डिंग से यहां से वहां कूद रहा हूं, भाग रहा हूं…मुझे लगता है एक दिन मेरे घुटने बाहर आ जाएंगे ।

यह भी पढें   बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री बानियाँ ने दिया इस्तीफा

इसके बाद मैंने प्रभुदेवा के साथ डांस फिल्म भी साइन कर ली, बेवकफ! मुझे पहले लगा यह डांस फिल्म है तो मुझे बस थोडा डांस ज्यादा करना होगा। मुझे नहीं पता था कि आजकल के डांस में जिमनास्टिक और अक्रोबटिक्स भी होता है। मैं ५१ साल का हूं और मैंने अब यह पंगा ले लिया है, सलमान ने कहा । आपको बता दें कि यह डांस पिल्म एबीसिडी ३ नहीं है । सलमान ने इस बारे में भी बात की और कहा कि नहीं ये एबीसिडी३ नहीं है, हर डांस फिल्म एबीसिडी नहीं होती। अब सलमान आपने पंगा तो ले लिया है, अब पछताने से क्या होगा? वैसे, सलमान इस साल ईद पर कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट में भी नजÞर आने वाले हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com