Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काँग्रेस के चर्चित नेता कृष्ण मोहन यादव फोरम नेपाल में प्रवेश

 

 वीरगन्ज, संघिय समाजबादी फोरम नेपाल के केन्द्रिय उपाध्यक्ष लालबाबु राउत गदी ने कहा मधेस में चुनावी माहौल बन चूका है और अब किसी बहाना में निर्वाचन स्थगित नही हो सकता ।

फोरम नेपाल पर्सा ने आज वीरगंज के होटल कुमु प्यालेस में आयोजन करके पार्टी प्रवेश तथा पत्रकार सम्मेलन कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए, उन्होंने कहा स्थानिय निकाय लम्बे समय से जनप्रतिनिधि विहिन रहने की अवस्था में अभी भी बहानाबाजी करके चुनाव नही होने देने का षड्यन्त्र करना उचित नही है और स्थानिय सरकार चलाने के लिए चुनाव होना अपरिहार्य है।

यह भी पढें   पृथ्वी राजमार्ग पर आज दोपहर १ बजे से सभी प्रकार के वाहनों का संचालन

कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस पर्सा क्षेत्र नम्वर ५ के क्षेत्रिय प्रतिनिधि एवं जानकीटोला गाविस के पुर्व अध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव और अन्य दल के नेता कार्यकर्ता पार्टी परित्याग करके फोरम नेपाल में प्रवेश किए।

नव प्रवेशी को फोरम नेपाल के केन्द्रिय उपाध्यक्ष गदी , जिल्ला अध्यक्ष प्रदिप यादव, मधेस प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय सरावगी , केन्द्रिय सदस्य करिमा बेगम समेत ने फुलमाला लगाकर पार्टी प्रवेश कराया। कार्यक्रम का सहजिकरण फोरम नेपाल के मधेश प्रदेश सचिव सलाउदिन अहमद ने किया।

यह भी पढें   दिशाहीन राजनीति, बढ़ता जन-असंतोष और लोकतंत्र के सामने भविष्य की चुनौतियाँ : बिमल सरार्फ

राजपा के प्रभावशाली स्थानिय नेता संजय पटेल तथा सैकड़ो नेता-कार्यकर्त्ता का फोरम नेपाल में प्रबेश

वीरगन्ज । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल, पर्सा ने रात्री सभा के कार्यक्रम का आयोजना किया, जिसमे राजपा सहित बिभिन्न पार्टी परित्याग करके सैकड़ो प्रभावशाली व्यक्ति फोरम नेपाल में प्रबेश किए। उक्त कार्यक्रम में फोरम के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि “मधेश के शोषित, गरीब, उपेक्षित जनता को थाना-पुलिस-प्रशासन का भय दिखाकर दबाया जा रहा है, मधेशी जनता के सुरक्षा के लिए फोरम किसी भी हद तक जाकर रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है”।

यह भी पढें   बारिश थमने के बाद प्रमुख राजमार्गों को खोलने की तैयारी तेज

संघीय समाजबादी फोरम नेपाल, पर्सा के हरिहरपुर-बिर्ता गाव समिती द्वारा आयोजित बृहत् पार्टी प्रबेश कार्यक्रम में राजपा के प्रभावशाली नेता संजय पटेल के साथ सैकड़ो नेता-कार्यकर्त्ता फोरम नेपाल में प्रबेश किए। नव प्रवेशी को फुलमाला-टिका लगाकर पार्टी प्रबेश कराया गया, जिसमे फोरम के केंद्रीय सदस्य सिपु तिवारी, पार्टी के नेता प्रधुमन चौहान, केंद्रीय सल्लहाकार डा.खलिल मियाँ, शंकर यादव समेत नेता का उपस्थिति रहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com