Sun. Nov 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें शुक्रबार को दही खानें से क्या होता हैं ?

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १४ जून ।
हफ्ते के सात दिन अपना अलग महत्व रखते हैं । यूं तो हर दिन शुभ होता है लेकिन कई बार बहुत जरूर कामों को दिन की शुभता देखते हुए किया जाता है । शास्त्रों और ज्योतिष के जानकारों के अनुसार माना जाता है कि अगर आप किसी अच्छे कार्य के लिए घर से निकल रहे हैं तो उस दिन के हिसाब से उपाय करने से उस कार्य में जल्द सफलता मिलती है ।

आइए जानें हफ्ते के सात दिनों के सात उपायों के बारे में …

यह भी पढें   एमसीसी की न्यू बुटवल–न्यू दमौली ४०० केवी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण शुरू

सोमवार
सोमवार के दिन अगर बहुत जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं तो मिरर यानि कि शीशे में अपना चेहरा देखकर निकलें ।

मंगलवार
हनुमानजी की कृपा पाने के लिए और आज के दिन अपने हर काम को शुभ बनाने के लिए आज के दिन कुछ मीठा खाकर निकलें । हो सके तो बेसन के लड्डू या गुड़ खाकर निकलें ।

बुधवार
आज के दिन हरा धनिया का पत्ता खाकर निकलना आपके हर काम को सफल बनाने में आपकी मदद कर सकता है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 नवंबर 2026 शनिवार

गुरुवार
काम कैसा भी हो अगर आज के दिन आप घर से निकलने से पहले कुछ दाने सरसों के मुंह में डालकर निकलेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी ।

शुक्रवार
मां लक्ष्मी को सफेद वस्तुएं बहुत प्रिय हैं और दूध से बनी चीजों का भोग लगाने से वह बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं । आज के दिन दही खाकर निकलना चाहिए ।

शनिवार
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन हम न जाने कितने उपाय करते हैं । आज के दिन अगर आप किसी अच्छे काम के लिए निकल रहे हैं या फिर आप आज के दिन को अच्छा बनाना चाहते हैं तो अदरक या घी खाकर निकलें ।

यह भी पढें   वर्तमान सरकार का गठन आतंक, आगजनी और तोड़फोड़ के माध्यम से हुआ है – ओली

रविवार
रविवार का दिन सिर्फ वैसे तो आराम करने का दिन होता है लेकिन आज के दिन भी कई महत्वपूर्ण काम निकल आते हैं । इस दिन को शुभ बनाने के लिए पान का पत्ता अपने पास रखकर निकलें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com