संबैधानिक परिषद् के बैठक बिना निष्कर्श खत्म, कब होगा प्रधानन्याधीश के नियुक्ती

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १९ जून ।
प्रधानन्यायाधीश नियुक्ति की सिफारिस करने के लिए बुलाई संवैधानिक परिषद् की बैठक से कोई निर्णय नही हो पाया ।
प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय, सिंहदरबार में आज हुई संवैधानिक परिषद की बैठक में प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता केपी शर्मा ओली ने इस विषय पर अध्धयन करने के लिए समय की माग की जिसके बाद बैठक कोई निश्कर्ष तक नहि पहुँच पाई ।
परिषद की अगली बैठक इसी आषाढ़ १५ गते के लिए बुलाई गई हैं ये जानकारी उपसभामुख गंगाप्रसाद यादव ने दी ।
बैठक में प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा, प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता ओली, सभामुख ओनसरी घर्ती, उपसभामुख यादव, उपप्रधानमन्त्री एवं् कानुन न्याय तथा संसदीय मामिलामन्त्री गोपालमान श्रेष्ठ उपस्थित थें ।

