एमाले देश के विकास और निकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं : केपी शर्मा ओली

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २५ जून ।
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा कि पहले चरण के स्थानीय चुनाव की तरह ही दूसरे चरण के चुनाव में भी एमाले ही पहली पार्टी बनेगी ।
आज बुटवल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा कि एमाले देश के विकास और निकास को लेकर प्रतिबद्ध पार्टी है, इसलिए जनता एमाले को पहली पार्टी बनाएगी ।

