Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दहेज में एक लाख नहीं देने पर पूनम देवी की हत्या

 
रक्सौल 18 जुलाई// छतौनी थाने के बढ़ई टोला में एक लाख नगद व बाइक नहीं देने पर विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। मृतका नाम पूनम देवी है जिसका मायके पश्चिम चम्पारण जिले के रामनगर थाने के रैली बाजार है। उसका चचेरा भाई राजू शर्मा ने पति समेत पांच लोगों पर छतौनी थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपित सूरज शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आवेदन में बताया गया है कि अप्रैल 13 में पूनम की शादी बढ़ई टोला निवासी धीरज शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिये प्रताड़ित किया जाता था। मामला सुलझाने के लिये कई बार पंचायती भी हुई लेकिन ससुराल वाले दहेज के लिये अड़े रहे। इधर उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। इस मामले में पति धीरज शर्मा, ससुर ललन शर्मा, बलिराम शर्मा, सूरज शर्मा व आशा देवी को आरोपित किया गया है। दस दिनों में दहेज के लिये चार महिलाओं की हत्या : मोतिहारी । दस दिनों के अंदर दहेज के लिये चार महिलाओं की हत्या कर दी गयी। 05 जुलाई को पकड़ीदयाल थाने की थरबीटिया पंचायत के टोला मठ गांव में बाइक खरीदने के लिये रुपये नहीं देने पर रीना देवी की हत्या कर दी गयी। 06 जुलाई को पचपकड़ी थाने के रूपौलिया गांव में व्यवसाय करने के लिये दहेज में रुपये नहीं देने पर रंजना देवी की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शव बरामद किया था। 16 जुलाई को पीपरा थाने के भेरखिया गांव में दहेज में एक लाख रुपये नहीं देने पर पिंकी देवी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। 17 जुलाई को छतौनी थाने के बढ़ई टोला मोहल्ले में बाइक खरीदने के लिये रुपये नहीं देने पर पूनम देवी की हत्या कर शव गायब कर दिया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *