Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अवधी पत्रकार संघ नेपालगन्ज द्वारा जनप्रतिनिधियों को बधाई तथा भेटघाट कार्यक्रम

 


नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७४श्रावण ७ गते ।
स्थानीय तह के सुशासन और पारदर्शिता की साथ साथ सञ्चार मुखी बनाने के लिये सहभागियों ने जोड दिये थे ।
अवधी पत्रकार संघ नेपाल केन्द्रीय समिति नेपालगन्ज द्वारा श्रावण ५ गते आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई तथा भेटघाट कार्यक्रम के सहभागियों ने स्थानीय तह की सेवा को प्रभावकारिता के साथ साथ सुशासन में जोड दियें थे ।
उन लोगों ने स्थानीय तह और सञ्चार के समन्वय मजबूत बनाना आवश्यक है इसपर जोड देते हुये समुदाय की विकास तथा जानकारी अधिक से अधिक मिडिया से जोडने के लिये बताया । स्थानीय तह में समावेशी मुलक पत्रकारों की सहभागिता अपरिहार्य रही है बात समेत बताये थे ।
कार्यक्रम में नेपालगन्ज के पुर्व मेयर विजय गुप्ता ने कहा पहले परिकल्पना किया गया योजना को पूर्ण रुप में कार्यान्वयन करना चाहिये बताते हुये नगर की विकास में जो कोई भी बाधक नही बने बताया । उन्होंने अवधी भाषा, कला संस्कृति का विकास करना जरुरी है कहते हुये समावेशीमूलक योजना का निमार्ण करने के लिये सुझाव दिया ।
कार्यक्रम में उपमहानगरपालिका के नवनिर्वाचित उपमेयर उमा थापा मगर ने नगर की समग्र विकास के लिये यह टीम सदैव जुटेगी विश्वास दिलाते हए बताया कि कुछ योजनाए को कार्यान्वयन तत्काल शुरु किया गया है |
उन्होंने कहा मैं पत्रकारिता की पृष्ठभुमि से इस पद में आई हू पत्रकारों के विभिन्न समूह संगठन की पीडा हम को मालूम है, उसके प्रति भी मेरा विशेष ध्यान रहेगा प्रतिबद्धता ब्यक्त किया था ।
कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय सदस्य तथा मध्य पश्चिम के क्षेत्रीय संयोजक झलक गैरे ने कहा– मिडिया किसी के पीछे नही लगती है, निस्वार्थ रुप में अपनी मूल्य मान्यता अनुसार ही आगे बढेंगे, उन्होंने जनप्रतिनिधियों  विकास की मुद्धा लेकर आगे बढेगी कहते हुये इसमें मिडियाका भी सहयोग होने के लिये विश्वास व्यक्त किया था ।
डुडुवा गाव पालिका के प्रमुख नरेन्द्र चौधरी ने अवधी पत्रकार संघ के जन्मदाता ही हमारे कार्यक्षेत्र से शुरु हुई है पहली अवधी समुदाय की विकास तथा सञ्चार से समन्वय का कार्य पहली प्राथमिकता में है बताया ।
इसी तरह जानकी गावपालिका के प्रमुख राम निवास यादव ने कहा अपनी गावपालिका मधेशी तथा अवधी भाषी क्षेत्र होने के नाते उसका विकास तथा मिडिया से सहकार्य निरन्तर आगे बढाने की प्रतिबद्धता की थी ।
अवधी पत्रकार संघ नेपाल केन्द्रीय अध्यक्ष राकेशकुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ बाके के पूर्व सभापति नीरज गौतम, अवधी पत्रकार संघ नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष सूर्यलाल यादव, प्रेस मञ्च बाके के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, सघींय समाजवादी फोरम नेपाल बाके के अध्यक्ष कमरुद्दीन राई, नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष नन्द लाल बैश्य, वरिष्ठ अवधी साहित्यकार तथा अवधी सास्कृतिक बिकास परिषद् बाके अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौबे, वडा अध्यक्ष अयूव सिद्दिकी, डुडुवा गाव पालिका वडा नं. ३ के वडा अध्यक्ष भण्डारीलाल यादव लगायत लोगों ने अपना अपना बिचार रखा था । कार्यक्रम में स्वागत मन्तब्य अवधी पत्रकार संघ नेपाल केन्द्रीय समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिनय दिक्षित ने किया था । कार्यक्रम में अवधी भाषी जनप्रतिनियिों को टीका और दोसल्ला ओढाकर बधाई तथा स्वागत किया गया था । उसी कार्यक्रम में अवधी सास्कृतिक बिकास परिषद् बाके के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौब और अवधी सास्कृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष बिष्णुलाल कुमाल को भी खादा ओढाकर सम्मानित किया गया था । कार्यक्रम में डुडुवा गाव पालिका के उपप्रमुख साईदा बानौ, जानकी गाव पालिका के वडा नं. ६ के वडा अध्यक्ष सुरेश यादव, नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वडा नं.२२ पुरैनी के वडा अध्यक्ष बिद्याराम वर्मा, अवधी पत्रकार संघ नेपाल केन्द्रीय समिति की कोषाध्यक्ष सन्ध्या शर्मा लगायत लोगों की उपस्थित रही थी, कार्यक्रम की सञ्चालन जि.एम. यादव ने किया था ।

यह भी पढें   नेपालगन्ज में आध्यात्मिक गुरु शंकराचार्य की जन्म  जयन्ती के अवसर पर शुभकामना आदानप्रदान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *