Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मशहूर गायक जस्टिन बीबर काे चीन ने राेका

 

२२जुलाई

चीन के अधिकारियों ने मशहूर कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर पर प्रतिबंध की घोषणा कर दी। अधिकारियों ने कहा कि बीबर को अपने हरकतों और विवादित गतिविधियों की वजह से देश में प्रस्तुति देने की अनुमति नहीं मिलेगी।

बीबर इस वर्ष अपने ‘पर्पज व‌र्ल्ड टूर’ के तहत इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस, सिंगापुर व हांगकांग में प्रस्तुति देंगे। बीजिंग के कल्चर ब्यूरो ने एक बयान में कहा, ‘जस्टिन बीबर बेहद अच्छे गायक हैं लेकिन उसी समय वह एक विवादित युवा विदेशी गायक भी हैं। उनकी सामाजिक गतिविधियां हमारे लिए चिंता का विषय है।’

गौरतलब है कि बीबर ने 2013 में यहां प्रस्तुति दी थी। वह तब अपनी तस्वीरों को लेकर विवादों में आए थे जिसमें बीबर के अंगरक्षक उन्हें ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पर उठाकर ले जा रहे थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com