जलवे गुत्थी उर्फ रिंकु भाभी के
कपिल शर्मा के शो की जान होती थीं रिंकू भाभी। भाभी के आते ही मंच पर जो रौनक छा जाती थी, उसकी कमी आज भी महसूस की जाती है। इसीलिए कपिल ने भाभी को मनाने की तमाम कोशिशें कीं, मगर भाभी की नाराज़गी दूर नहीं हुई। भाभी भले ही कपिल के शो से दूरी हुई हैं, मगर ना तो उनका अंदाज़ बदला है और ना ही मिज़ाज।
हाल ही में मुंबई में नेशनल ज्यूलरी अवॉर्ड शो आयोजित किया गया, जिसमें रिंकू भाभी यानि सुनील ग्रोवर ने स्पेशल एपीयरेंस दी। रिंकू भाभी के अवतार में सुनील ने रैंप वॉक किया। सुनील ग्रोवर ने सबसे पहले ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में गुत्थी का किरदार निभाया। इस करेक्टर को ज़बर्दस्त प्यार और शोहरत मिली।गुत्थी के बात करने का अंदाज़, चेहरे के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज, लोगों के ज़हन में रच-बस गया। इसी शो में उन्होंने डॉक्टर मशहूर गुलाटी का रोल भी प्ले किया, जिसे समान रूप से लोकप्रियता मिली।इसके बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ में उन्होंने रिंकू भाभी के किरदार को अपनाया, जो शोहरत के मामले में गुत्थी से कमतर साबित नहीं हुआ। ये सुनील की प्रतिभा का ही कमाल है कि उन्होंने गुत्थी को ज़रा भी रिंकू भाभी पर हावी नहीं होने दिया। रिंकू भाभी को इतनी शोहरत मिली कि लोग गुत्थी को भूल गये। 



