Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में परिवार नियाेजन के दायरे में मुस्लिम समुदाय भी

 

२ अगस्त

चीन में अभी तक परिवार नियोजन से बाहर रहे मुस्लिम समुदाय को भी अब इसके दायरे में लाया गया है। नई परिवार नियोजन नीति अशांत शिनजियांग प्रांत में भी लागू कर दी गई है। इस प्रांत में उइगर मुस्लिमों की बड़ी आबादी रहती है।

चीन ने चार दशक पुरानी एक बच्चे की नीति में पिछले साल ढील देते हुए लोगों को दो बच्चों को जन्म देने की इजाजत दे दी थी। एक बच्चे की यह नीति सिर्फ बहुसंख्यक हान समुदाय पर ही लागू थी। चीन की 138 करोड़ आबादी में इस समुदाय की हिस्सेदारी 90 फीसद से अधिक है। इस नीति के दायरे से मुस्लिमों और तिब्बतियों समेत सभी अल्पसंख्यक समुदायों को बाहर रखा गया था।

यह भी पढें   जापान में आए भूकंप से भारी तबाही, भूकंप की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत, कई लापता

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, शिनजियांग में 28 जुलाई से नई नीति लागू कर दी गई है। इसके दायरे में अब मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यकों को भी लाया गया है। चीनी विश्लेषकों का कहना है कि समान परिवार नियोजन नीति सभी जातीय समूहों के लिए है। इस कदम से जातीय समानता को बढ़ावा मिलेगा।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com