Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाल विवाह एवम् दाइजो उन्मुलन राष्ट्रीय अभियान, नेपाल द्वारा २४ बालविवाह एव‌ दहेज विराेधी याेद्धा सम्मानित

 

काठमान्डौ, सावन १९ गते

बाल विवाह एवम् दाइजो उन्मुलन राष्ट्रीय अभियान, नेपाल द्वारा काठमान्डौ में आयोजित एक समारोह में देश भर के बालविवाह और दहेज के विरुद्ध कार्य करने वाले २४ योद्धाओं को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानमंत्री एवं मंत्री परिषद कार्यालय नेपाल सरकार के सचिव केदार बहादुर ने की थी । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रुप में माननीय रंजु ठाकुर सभापति, महिला बालबालिका जेष्ठ नागरिक और समाज कल्याण समिति, व्यवस्थापिका संसद थी । श्री खग राज बराल, सचिव, महिला, बालबालिका तथा समाज कल्याण मन्त्रालय, नेपाल सरकार विशेष अतिथि के रुप में सहभागी थे ।

यह भी पढें   तराई की तपिश : तनाव के पीछे छिपा मास्टरप्लान - डा.विधुप्रकाश कायस्थ

कार्यक्रम में सम्मानित व्यक्तियों के नाम निम्नलिखित हैं

बाल विवाह रोकने तथा बिना दहेज के विवाह करने वाले योद्धा
१. कुन्ती भट्ट, बैतडी, २. प्रियंका हरिजन, रुपन्देही, ३. सुनिता कहार, कपलिवस्तु, ४. सिमा के एम, प्युठान
५. नागेन्द्र साह, धनुषा, ६. विनोद जोशी, कैलाली, ७. नन्द किशोर यादव, महोत्तरी, ८. शुशिल कुशवाहा, सर्लाही
९. चन्दन कुमार यादव, सिरहा, १०. महमद अन्सारी, बारा, ११. सुनिल कुमार सर्राफ, बारा

बाल विवाह एवम् दहेज विरुद्ध के आन्दोलन के अभियन्ता
१२. सफलता भन्डारी, सिन्धुपालचोक जिल्ला, १३. करुणा झा, सप्तरी जिल्ला
१४. हिरा सिंह थापा, दैलेख जिला, १५. रामानन्द दुवे, कपलिवस्तु जिला
१६. नविन मिश्रा, धनुषा जिला, १७. प्रकाश प्रसाद थारु, पर्सा जिला सप्तरी जिला

यह भी पढें   गांँधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों को मिली शिक्षा की सौगात।

बाल विवाह एवम् दहेज विरुद्ध के आन्दोलन में राष्ट्रीय स्तर में रणनैतिक योगदान करने वाले व्यक्ति तथा संस्था
२०. गल्र्स नट बाइडस, नेपाल, २१. युनिसेफ नेपाल, २२. डिएफआईडी नेपाल,
२३. डा. राजु बाबु श्रेष्ठ, नेपाल पुलिस हेड क्वाटर, नक्साल
२४. डा. किरण रुपाखेती, राष्ट्रीय योजना आयोग

सम्मान कार्यक्रम में इस राष्ट्रीय अभियान को सद्भावना दूत नायिका श्वेता खड्का तथा डा. सि के सिंह ने अपने मंतव्य रखे । इस सम्मान कार्यक्रम के आयोजन समिति को संयोजक वीर बहादुर महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया । धन्यवाद् । उक्त कार्यक्रम के अभियान संयोजक राजकुमार महतो हैं ।

यह भी पढें   जितिया व्रत : मातृत्व, लोकविश्वास और संतान-मंगल की जीवंत परंपरा : श्वेता दीप्ति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com