सडक प्रदर्शन में पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की
काठमांडू, २१ श्रावण ।
डा.गोविन्द केसी के समर्थन में सर्वोच्च अदालत के पूर्व प्रधान न्यायाशीध सुशीला कार्की सड़क प्रदर्शन में उतर आई है । विगत १३ दिनों से अनसनरत डा. केसी के स्वास्थ्य अवस्था नाजुक होते जा रहा है, इसी को मध्यनजर करते हुए कार्की ‘मैं केसी के साथ में हूँ’ लिखा हुआ व्यानर लेकर सड़क में आई है । डा. केसी के समर्थन में शनिबार माइतीघर मण्डला से नयां बानेश्वर तक एक प्रदर्शन किया गया था । प्रदर्शन में पूर्वप्रधान न्यायाधीश कार्की, विवेकशील साझा पार्टी के रञ्जु दर्शना लगायत लोगों की सहभागिता थी । कार्यक्रम में बोलते हुए रञ्जु दर्शना ने कहा– ‘डा. केसी की मांग आम नेपाली का मांग है । वह हम सभी के लिए लड़ रहे हैं । डा. केसी को साथ देना चाहिए ।’ रञ्जु का मानना है कि सरकार माफिया के चंगुल में फस रहा है ।
