आदिवासी जनजाति के तीन पत्रकार पुरस्कृत होंगे
श्रावण २५
नेपाल आदिवासी जनजति पत्रकार महासंघ [फ़ोनिज ]द्वारा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा .फ़ोनिज की स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष आदिवासी जनजाति पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है .इस वर्ष भी पत्रकार संजय सन्तोषी राई ,खिम घले और रमिता लामा को पुरस्कृत किया जाएगा .
मिली जानकारी के अनुसार संजय सन्तोषी राई करीब दो दशक से धनकुटा में पत्रकारिता करते आ रहे है . खिम घले कान्तिपुर दैनिक से आबद्ध हैं और रमिता लामा रेडियो नेपाल में कार्यरत हैं .
पुरस्कार फ़ोनिज की स्थापना दिवस के अवसर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा .पुरस्कृत पत्रकारों को २० हजार रुपये और सम्मानपत्र दिया जाएगा .

