Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी विधान पुनर्लेखन की आवश्यकता : राजपा बैठक के सहभागी 

 
श्रावण २४ ,काठमान्डू

आर एन यादव
राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल द्वारा जारी आज दूसरे दिन की केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक के करीब  ९०% सहभागियों ने पार्टी के बिधान को पुनर्लेखन करने के लिए सुझाव दिया हैं ।
    काठमान्डू के बबरमहल स्थित कार्की बैङ्क्वेट में जारी राजपा नेपाल की बैठक में ९०% सहभागी प्रदेश नं. २ के हैं और सहभागी रुपन्देही ,नवलपरासी ,बाँके,बर्दिया कैलाली और कंचनपुर से हैं । जारी बैठक में पार्टी विधान,घोषणापत्र,नियमावली व राजनैतिक दस्तावेजों पर सामुहिक रुपसे बृहत रुपमे विमर्श किया गया ।
 पार्टी के विधान में पुनर्लेखन,हिन्दी भाषा को प्रदेश नं. २ में कामकाजी भाषा,विधान व घोषनापत्र में हिन्दी भाषा की प्राथमिकता ,दलित,आदिवासी जनजाती,मुस्लिम,ज्येष्ठ नागरिक, विकलांग व ट्रान्सजेन्डर को पार्टी के हर अंगों में प्रतिनिधित्व,दलित महिला,आदिवासी जनजाती महिला,मुस्लिम महिलाओं को पार्टी के हरेक अंगों में ३३% सहभागिता,महिला चुनाव क्षेत्र का प्रावधान,दलित,आदिवासी जनजाती,मुस्लिम व गरीब छात्रों के लिए स्नातक स्तर तक नि:शुल्क छात्रवृत्ति की व्यवस्था,विधवा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा,मधेश में सदियों से बसे हुए गैरमधेसियों का सम्मान,नेता तथा कार्यकर्ताओं को राजनैतिक प्रशिक्षण की व्यवस्था,घोषणा पत्र में सप्तरी घटना का उल्लेख किया जा आदि जैसे सुझाव सहभागियों द्वारा दिया गया ।
     मौके पर करीब ६०% से अधिक सहभागियों ने तीसरे चरण के चुनाव में शामिल न होने के लिए ऎक्यमत जताया । बैठक आज ५ बजे तक संचालित रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *