अलकायदा का फरार आतंकी सैयद मोहम्मद जीशान अली दिल्ली पुलिस की हिरासत में
१० अगस्त
भारत के स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पूर्व दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल शाखा ने अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के अलकायदा के फरार आतंकी सैयद मोहम्मद जीशान अली को डिपोर्ट कर भारत लाया गया है।बृहस्पतिवार को आतंकी जीशान अली का दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आतंकी जीशान दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का वांटेड था और सऊदी अरब से ही अलकायदा की आतंकी गतिविधियों को भारत के खिलाफ ऑपरेट कर रहा था। जीशान मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला है।वहीं, दिल्ली पुलिस में स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा का कहना है कि जीशान अली टेरर नेटवर्क का हिस्सा था और वह भारत में आतंक का आधार बनाने की फिराक में था। यह भी पता चला है कि जीशान यहां पर युवाओं को अपने साथ जोड़ने की भी तैयारी कर रहा था।

