भारतीय विदेशमन्त्री सुषमा स्वराज की राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के साथ शिष्टाचार भेट ।
भारतीय विदेशमन्त्री सुषमा स्वराज ने अाज राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के साथ शिष्टाचार भेट की ।
बहुक्षेत्रीय प्राबिधिक तथा आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाडी का प्रयास (बिमस्टेक) बैठक में सहभागी हाेने के लिए काठमान्हुडाै अाई हुईं विदेशमन्त्री सुष्मा स्वराज ने शीतल निवास में राष्ट्रपति भण्डारी से मुलाकात की ।
भेट में दाेनाें देशाें के बीच के एैतिहासिक तथा मैत्रिपूर्ण सम्बन्ध काे अधिक सुमधुर अाैर प्रगाढ बनाने के विषय में बातचीत हाेने की जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी है ।
भेट में भारत के राजदूत तथा नेपाल के लिए भारत के राजदूत एवंम दाेनाें देश के उच्चपदस्थ व्यक्ति भी शामिल थे ।
विदेशमन्त्री स्वराज अाज ही प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा से भी मुलाकात की । अन्य नेताअाें से भी मुलाकात का कार्यक्रम उनका है ।


