Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घोडाघोडी अस्पताल में सिकलसेल का निशुल्क इलाज 

 

श्रावण १७

सिकलसेल एनीमिया मरीजों के लिए कैलाली के घोडाघोडी अस्पताल प्रा .लि .ने श्रावण २६ गते से निशुल्क उपचार सेवा का आरम्भ किया है .नेपाल सरकार के सहयोग में सिकलसेल का निशुल्क इलाज शुरू किया गया है .इससे पूर्व प्रदेश नं .७ में सिकलसेल एनीमिया मरीजों का इलाज सेती अञ्चल अस्पताल में मात्र होता था .
अस्पताल में निशुल्क सेवा का शुभारम्भ करते हुए कैलाली के प्रमुख जिला अधिकारी गोविन्द प्रसाद रिजाल ने कहा कि कैलाली के सुखड नगरपालिका में अधिकांश राना थारु की बहुलता  है और इस प्रकार के निशुल्क इलाज से राना थारु ज्यादा लाभान्वित होंगे .मौके पर घोडाघोडी नगरपालिका के मेयर ममता प्रसाद चौधरी ने सिकलसेल के निशुल्क इलाज के लिए नगरपालिका भी सहयोग करने की  प्रतिबद्धता  व्यक्त की

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com