Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘मधेश आन्दोलन सहिद परिवार संघर्ष समिति’ गठन

madhesh andolan 2072 rajiv raut
 

madhesh andolan 2072 rajiv rautकाठमांडू, २७ श्रावण । वि.सं. २०७२÷०७३ के मधेश आंदोलन के क्रम में जान गवाने वाले पीडित परिवार को लक्षित कर ‘मधेश आंदोलन सहिद परिवार संघर्ष समिति’ गठन किया गया है । समिति में २४ सदस्य हैं, जो सहीद परिवार के सदस्य हैं । वीरगंज मानव अधिकार रक्षक संजाल की अगुवाई में शुक्रबार १० सूत्रीय ‘वीरगंज घोषणापत्र’ भी जारी किया गया है ।
उक्त १० सूत्रीय घोषणापत्र में कहा गया है कि आंदोलन के क्रम में राज्य द्वारा दमन की गई है और दर्जनों को हत्या की गई है । हत्या और दमन में उतर आने वाले दोषी के ऊपर जल्द से जल्द कानुनी कारवाही होना चाहिए । इसीतरह संघर्ष समिति ने आगे कहा है– ‘सहिद परिवार को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगारी की व्यवस्था होना चाहिए ।’ संघर्ष समिति ने पूर्व न्यायाधीश गिरिशचन्द्र लाल नेतृत्व में बना हुआ छानविन आयोग का प्रतिवेदन सार्वजनिक कर दोषी के ऊपर कारवाही करने के लिए भी मांग रखा है । इसी तरह सरकार द्वारा सहिद परिवार को उपलब्ध कराई जाने वाली दश लाख सहयोग राशि में लगाई गई प्रतिद्धन्ध को हटाने के लिए भी संघर्ष समिति ने मांग की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *