Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लाहान का कृष्णटोल बाढ के चपेट मे, दर्जनों लोग घर से बेघर

 

लहान १२ अगस्त

मनोज बनैता।

लहान नगरपालिका वडा. न. १ स्थित कृष्णटोल डुबानमे होनेसे दर्जनौ घरपरिवारका हाल वेहाल है । बिती रात को हुई भारी वर्षाके कारण नहर का बाँध टूटकर बाढ ने सुकुम्बासी मुसहर बस्ती मे कहर ढाया है । बाढ के कारण दर्जनौं मुसहर घर से बेघर हुए है । बाढ का पानी अभी भी मुसहर बस्ती होकर बह रहा है । स्थानीय एक सुकुमबासी के अनुसार उनलोगो के घर मे रहे खाद्धान्न और कपडा सब भीग गया है । उनके अनुसार काफी समान बाढ ने तहसनहस कर दिया है । घर का भीतरी हिस्सा भी पानी पानी होने के कारण खाना पकाने और खाने मे मुसहर समुदाय समस्या झेल रही है । एक स्थानीय सुर्यनाथ यादव के अनुसार वर्षो से लाहान नगरपालिका द्धारा उपेक्षित कृष्णटोल साविकमे मटियर्वाके नाम से जाना जाता था । मटियर्वा डेउरही(थारु) टोलसे पश्चिममे अवस्थित नया वस्ती यादवका घना वस्ती होनेके कारण टोलका नाम कृष्णटोल रखागया है । ये टोल हाईवे से करिब ७०० मिटर दक्षिणमे है मगर विकास का जो बात करें तो ये टोल कोई पिछडा दुर्गम गावँ से कम नही है । यहाँ पर ना तो विजली है ना ही पीनेवाला पानी, सडक की अगर बात करे तो वर्षात के मौसम मे स्थानीय को हाइवे के मार्केट मे जाना हो तो बडी परेसानी झेलनी पडताी है ।

यह भी पढें   मधेस, पहाड़, हिमाल सबका देश नेपाल : अजयकुमार झा

एक स्थानिय कमल सहनीके अनुसार उनलोगोने बारम्बार लाहान नगरपालिका को सडक के मामले मे ध्यान आर्कषण करनेकी कोशिस की मगर नगरपालिका मौन रहे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *