Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम की दुर्दशा, नेता महल में जनता सडक में,

 

कैलास दास | जनकपुरधाम, २८ साउन । लगातार वर्षा के कारण जनकपुर की सडके नदी में परिणत गई है | युवाओ द्वारा सडक पर ही नाव चलाई गई है । जनकपुर की आत्मा कहलाने वाला रामानन्द चौक जलमग्न होने के कारण वहाँ लोगों ने नाव चलाया है |  एक तरफ लगातार वर्षा के कारण जनकपुरवासी का जीवन कष्टकर बनती जा रही है तो दुसरी ओर युवाओं ने नाव पर चढकर जनकपुर की दुर्दशा दर्शाया है ।

यह भी पढें   जनकपुर-अयोध्या रेल सेवा, रक्सौल-काठमांडू रेल लिंक और पूर्व–पश्चिम रेलवे परियोजना पर हुई विस्तृत चर्चा

ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी जनकपुरधाम में नाला व्यवस्थापन नही होने के कारण यहाँ का अधिकांश सडको पर नदी की तरह पानी बह रहा है । करीब सौ घरों मे पानी घुसने से कष्टकर जीवन व्यतित करने को बाध्य हो चुका है ।

जनकपुर को आधुनिक जनकपुर बनाने के लिए एशियाली विकास बैंक के ऋण सहयोग में यहाँ का नाला तथा सडके निर्माण दो वर्ष मे ही होना था । किन्तु अभी तक अधुरा काम होने के कारण नाला जाम होने से जनकपुरवासी का कष्टकर जीवन विताना पड रहा स्थानीयवासी को मानना है ।

यह भी पढें   "आकाशवाणी के 90 वर्ष और डॉ सविता वर्मा गज़ल की साहित्यिक साधना

तराई/मधेश के जिलो में शुक्रवार और शनिवार लगातार पानी परने से धनुषा, महोत्तरी, सप्तरी, सिरहा, सर्लाही का सैकडौं घर डुबान में  है । विशेष कर ग्रामीण और शहर बीच का सम्बन्ध विच्छेद हो चुका है । अधिकांश सडके वर्षा का कारण टुटफुट गई है तो गावँ मे पानी ही पानी दिख रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed