रविवार काे भी भारी वर्षा हाेने का अनुमान : माैसम विभाग
माैसम विद के अनुसार रविवार भी भारी बारिश हाेने की सम्भावना है । शुक्रवार से लगातार बनरिश की वजह से देश का अधिकांश जिला बाढ की चपेट में है । माैसम विद सुवास रिमाल ने कहा है कि रविवार भी बारिश हाेने का क्रम जारी रहेगा ।
।माैनसूनी न्यून चापीय रेखा अभी नेपाल के पहाडी क्षेत्र के नजदिक है अाैर न्यून चापीय प्रणाली मध्य तथा आसपास के भागाें में बिद्यमान रहने के कारण अभी नेपाल में माैनसुन सक्रिय है जिके कारण देश भर में बारिश हाे रही है । बाढ मे गृहमंत्रालय के अनुसार ३० लाेगाे की माैत हाे चुकी है ।
जल तथा मांसम विज्ञान विभाग ने सभी काे सतर्कता अपनाने के लिए कहा है ।
कनकाइ, सप्तकोशी, माडी, नारायणी, बबई, पश्चिम राप्ती अादि नदियाें में पानी का सतह खतरे के निशान से उपर बह रहा है ।


