चीन नें बाढ और भूस्खलन पीडितों के लिए १० लाख अमिरेकी डाँलर नकद मुहैया कराने की किया घोषणा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ अगस्त ।
चीन सरकार ने बाढ़ व भूस्खलन की वजह से नेपाल में हुई जन धन की क्षति के प्रति दुख जताते हुए आपातकालीन सहयोग के तौर पर १० लाख अमरीकी डॉलर नकद मुहैया कराने की घोषणा की है ।
आज से काठमांडू में शुरू हुए नेपाल–चीन उप–प्रधानमंत्री स्तरीय वार्ता में चीनी राज्य परिषद के उप–प्रधानमंत्री वांग यांग ने ये घोषणा की । इस वार्ता में नेपाल की ओर से उप–प्रधानमंत्री विजय कुमार गच्छदार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं ।
वार्ता में उप–प्रधानमंत्री कृष्ण बहादुर महरा, अर्थमंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की, स्वास्थ्य मंत्री गिरिराज मणि पोखरेल, संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री जितेंद्र नारायण देव और संबंधित मंत्रालयों के सचिव शामिल हैं । इसी तरह नेपाल इनवेस्टमेंट बोर्ड, राष्ट्रीय योजना आयोग, राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के सचिव भी वार्ता में शरीक हैं ।

