Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केन्द्र और प्रदेश के चुनाव एक दिन में सम्पन्न करनें के लिए प्रमुख तीन दल सहमत

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १६ अगस्त ।
केन्द्र और प्रदेश के चुनाव को एक हि दिन में सम्पन्न करने पर प्रमुख तीन दल सहमत हुए हैं ।प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में आज हुई तीन दलों की बैठक में नेपाली काँग्रेस, नेकपा एमाले और नेकपा माओवादी केन्द्र , दोनों तहों के चुनाव को एक हि दिन सम्पन्न करने के लिए निर्वाचन आयोग से आग्रह करने का निर्णय किया हैं ये जानकारी बैठक के बाद काँग्रेस के महामन्त्री डॉ शशांक कोइराला ने दी ।

यह भी पढें   दूसरों के तानों से नहीं, अपने कर्मों से बनाएं पहचान : बिमल सरार्फ

उन्होंने के कहा की चुनाव के प्राविधिक और कानुनी विषयों में आयोग के साथ कल बिचारबिमर्श करने की सहमति आज की बैठक में हुई हैं ।

एमाले के संसदीय दल के उपनेता सुवास नेम्वाङ ने कहा की आनेवालें मार्गशीर्ष १५ गते के अन्दर दोनों तहों के चुनाव करने की ३ दलों के बिच सहमति हुई हैं ।

इसीतरहा, तीन दलों के बीच आगामी भादव ४ गते के अन्दर संविधान संशोधन के विषय को अन्तिम रुप देने की भी सहमति हुई हैं ।

यह भी पढें   न्यायाधीश रणबहादुर बम हत्याकांड के दोषी फरार बाबु थापा सर्लाही से गिरफ्तार

आगामी आश्वीन २ गते प्रदेश नं २ में होने जारहें स्थानीय तह के चुनाव को तय समय में हि समपन्न करने पर ३ दल सहमत हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com