Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अात्मघाती हमले में दाे की माैत

 

17अगस्त

गाजा, आइएएनएस। दक्षिणी गाजापट्टी और मिस्र के बीच सीमा पर एक आइएस आतंकी द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्‍य घायल हो गए। मरने वालों में आत्‍मघाती हमलावर भी शामिल है।

समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से बताया कि यह आत्मघाती हमला दक्षिणी गाजापट्टी के शहर राफेह और मिस्र की सीमा के बीच हुआ। अधिकारी ईयाद अल-बोजोम ने कहा, सीमा सुरक्षाबल ने मिस्र से सटी सीमा के पास जा रहे दो लोगों को रोका, मगर तभी उसमें से एक ने खुद को उड़ा दिया। इसमें उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

 हमले में सुरक्षाबल के जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सा सूत्रों के मुताबिक, हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक सीमा सुरक्षाबल के अधिकारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *