प्रदेश और संसद की चुनाव मंसिर ४ गते
काठमांडू, १ भाद्र । प्रदेशसभा और संघीय संसद की चुनाव आगामी मंसिर ४ गते करने का तैयार सरकार ने किया है । निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी तथा प्रमुख तीन दलों की बीच विहीबार सम्पन्न विचार–विमर्श में यह अनौपचारिक सहमति बना है । समाचार स्रोत के अनुसार दोनों चुनाव एक ही चरण में करने के लिए निर्वाचन आयोग भी तैयार हुआ है । इससे पहले तक निर्वाचन आयोग ने बताया था कि दोनों निर्वाचन एक ही चरण में सम्भव नहीं है । लेकिन अब आकर आयोग दोनों चुनाव एक ही चरण में सम्पन्न करने के लिए तैयार हुआ है । समाचार स्रोत ने बताया है– ‘मंसिर ४ गते की तिथि निर्वाचन आयोग ने तय किया है, जिसमें प्रमुख तीन दल सहमत हुए हैं ।’
आयोग और प्रमुख दलों के बीच यह भी सहमति बनी है कि चुनाव के लिए दो मतपत्र कि व्यवस्था की जाएगी । प्रथम मतपत्र में प्रदेश सभा और संसद (प्रत्यक्ष) के लिए मतदान का व्यवस्था किया जाएगा और दूसरे मतपत्र में प्रदेशसभा और संसद (समानुपातिक) के लिए मतदान की व्यवस्था किया जाएगा ।
दोनों निर्वाचन मंसिर ४ गते सम्पन्न करने के लिए आयोग ने सरकार समक्ष कुछ शर्त भी रखा है । आयोग का कहना है कि निर्वाचन के लिए आवश्यक कानुन भाद्र ५ गते और निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण आयोग का प्रतिवेदन भाद्र १५ के भीतर पास करना होगा । स्मरणय है, प्रदेशसभा तथा प्रतिनिधिसभा निर्वाचन संबंधी कानून संसद में विचाराधीन है । माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड को माने तो उक्त कानुन भाद्र ५ गते संसद से पास किया जाएगा ।

