Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सावधान ! एक साल में दो हजार से ज्यादा बच्चे नेपाल से गायब हो गए हैं

 

काठमांडू, २ भाद्र । क्या आप को पता है कि एक साल के अंदर नेपाल से दो हजार सात सौ से ज्यादा बाल–बच्चा गायब हो गए हैं ? हां पता नहीं है तो जान लीजिए कि एक साल के अंदर नेपाल से दो हजार से ज्यादा बाल–बच्चा गायब हो गए हैं, गायब बाल–बच्चे में से अधिकांश अभी तक कहां और कैसी हालांत में हैं, कोई भी पता नहीं है ।
बाल–बालिका खोज–तलास समन्वय केन्द्र द्वारा तैयार प्रतिवेदन के अनुसार आर्थिक वर्ष २०७३ श्रावण से २०७४ श्रावण (एक साल) में २ हजार ७ सौ ७२ बाल–बालिका गायब हुए हैं । यह समाचार आज की नेपाल समाचार पत्र में प्रकाशित है । समाचार के अनुसार गायब बाल–बालिकाओं में से १३–१८ साल की बाल–बालिका ज्यादा हैं । खोज तलास केन्द्र के अधिकृत सन्तोषचन्द्र अधिकारी के अनुसार गायब बालबालिकाओं में से १ हजार ४७ बालक और १ हजार ७ सौ २५ बालिकाएं हैं । तथ्यांक के अनुसार गायब बालबालिकाओं में से बहुत कम फिर मिल जाते हैं । गत आर्थिक वर्ष में कूल २ हजार ७ सौ ७२ बालबालिका गायब हुए थे । उनमें से सिर्फ ७२० बालबालिका मिले हैं, बांकी सब अभी तक गायब ही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *