Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ व भुस्खलन से १३५ लोगों की मौत, ३५ लोग लापता, २१ हुवा जख्मी : गृहमंत्री

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १९ अगस्त ।
गृहमन्त्री जनार्दन शर्मा ने कहा— “बाढ़ प्रभावित जिलों के बासिन्दों को प्रतिव्यक्ति दैनिक ७० रुपए की दर से एक महीने के लिए एकमुष्ट नकद मुहैया कराया जाएगा ।

गृह मन्त्रालय में प्रेस कॉन्प्रेंmस बुलाकर गृहमन्त्री शर्मा ने बतया कि पीडितों को नगद उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने एक अरब रुपए की निकासी की है । उन्होंने कहा कि चावल खरीदकर देने से बेहतर होगा कि उन्हें एकमुष्ट रकम ही उपलब्ध करा दी जाए ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – नॉर्वे ने किया क्वाटर फइनल में प्रवेश, ब्राजिल का पत्ता साफ

इसके बाद नकद वितरण को निरंतरता दी जाए या नहीं ये बात परिस्थिति देखकर तय की जाएगी । साथ ही उन्हाेंने ये भी बताया कि अति प्रभावित क्षेत्रों की दुकानों में खाद्यान्न न मिलने की समस्या देखे जाने पर नेपाल खाद्य संस्थानमार्फत खाद्यान्न वितरण का इंतजाम किया जाएगा ।

ये बताते हुए कि पीडितों को सहयोग के नाम पर नेपाल के भीतर और बाहर भी अनाधिकृत तौर पर बैंक खाते खोले जाने की जानकारी मिल रही है, उन्होंने कहा कि इस काम के लिए निजी तौर कोई भी खाता नहीं खोल सकता पर सरकार की स्वीकृति परसहयोग के लिए खाता खोला जा सकता है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 जुलाई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि बाढ़ व भूस्खलन से ३० जिÞले दुष्प्रभावित हुए हैं और अब तक के आँकड़े के मुताबिक १३५ लोगों की जानें जा चुकी हैं, जबकि ३५ लोग लापता और ४१ घायल हैं ।

गृहमन्त्री ने बताया कि रौतहट में लापता बताए गए पाँच लोग अपने घर वापस आ चुके हैं और अन्य लापता लोगों की तलाश की जा रही है । इसके अलावा इस आपदा में लोगों के घर लगायत भौतिक क्षति के आँकड़े और राहत व उद्धार की हालिया प्रगति भी साझा किए गए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *