Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. राउत की अपील : व्यापारी एवं धार्मिक संघ संस्थाओं से मधेशियों के राहत के लिए लंगर शुरु करें

 

मनोज बनैता, १९ अगस्त ।

अपने आधिकारिक फेसबुक पेजके मार्फत स्वतन्त्र मधेश गठबन्धनके संयोजक डा. सि.के राउत ने व्यापारी एवं धार्मिक संघ संस्थाओं से बाढ पीडित मधेशीयो के राहत के लिए अपील की है । नेपाल सरकार के बर्ताव से नाखुश डा. राउत का कहना है कि सरकार ने नहीं किया, न करेगी, परन्तु क्या व्यापारिक घराना, धार्मिक संघ संस्थाओं से भी मधेशी कुछ आस ना करें ? नेपाल के सबसे धनाढ्य लोगों में उद्योगपति श्री विनोद चौधरी, डा. उपेन्द्र महतो सहित कई टाइकून हैं। विनोद जी के सि.जी ग्रुपके के वाई वाई, क्वीक्स, रियो जूस सहित कई इलेक्ट्रोनिक्स सामान मधेश की आम जनता भारी रुप में इस्तेमाल करती रही है । ईसी तरह बाबा रामदेव के पतञ्जलि उत्पादन भी मधेश में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है, चाहे तोरी का तेल हो, घी हो, हनी हो या सैम्पु इन लोगों को मधेश से अरबों का व्यापार होता है, उसी अनुपात में लाभ होता रहा है । डा. राउत का ये मानना है कि मुसीबत के इस विकराल घड़ी में ३० / ४० जगह पर भी लंगर भादो महीने के लिए चला देते बहुत ही पुण्य का काम होता । नेपाल में महाभूकम्प के समय में भी पहाड में बाबा रामदेव, सीख गुरुद्वारा आदि द्वारा लंगर संचालित भी किया गया था, तो इनको नेपाल में व्यवस्थापन का अनुभव भी है। डा. राउत इन सभी को भी इस राहत कार्य में आगे आने के लिए अनुरोध करतें है ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़: मेडिकल टीम लेकर नेपाली सेना का हेलिकॉप्टर प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना

डा. राउत को ये डर है कि भादो अभी बाकी है, और दुर्भाग्य है कि अब अगर थोडा भी पानी पडे, तो बाढ का प्रभाव बहुत ज्यादा दिखेगा क्योंकि पानी ने गांव होकर अपना रास्ता बना लिया है। उनके अनुसार छोटे छोटे संकलन सद्भाव के लिए अच्छा ही है, वे बहुत ही धन्यवाद के पात्र हैं, पर दो चार कार्टुन चाउचाउ और १ किलो चुरा २०/ ३० लोगों को बाँटना बिलकुल पर्याप्त नहीं हो रहा है । जिस स्केल पर राहत की आवश्यकता है, उसके लिए वृहत् स्केल पर ही राहत की व्यवस्था करनी होगी । दजर्नों दर्जन गांव के आसपास बाँध पर हजारों हजार जनता भूखी बैठी हुई है, इसके लिए वृहत् और नियमित रुप में कम स कम एक महीने के लिए, लंगर संचालन करना जरूरी है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com