एक हफ्ता से सम्पर्क विहिन बाढ़ प्रभावित एक बस्ती
भाद्र ५

मानसून की भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण दाङ्ग की एक बस्ती सम्पर्क विहिन हो गई है । बबई गांवपालिका १ के गंगते और इसके आसपास की बस्तियाँ भी एक हफ्ते से सम्पर्क विहिन हो गई हैं ।
बताया जाता है कि गंगते दाङ्ग की विकट बस्तियों में से एक है । यह बस्ती एक हफ्ते से सम्पर्क विहिन होने की वजह से वास्तविक विवरण सामने नहीं आ सका है ।बबई गांवपालिका के अध्यक्ष भूवनेश्वर पौडेल बताते हैं कि गंगते बस्ती में संचार ,बिजली व सडक अवरुद्ध होने की वजह से अभी तक सही जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है । अध्यक्ष पौडेल का कहना है कि बबई गांवपालिका में सबसे ज्यादा क्षति इसी बस्ती में हुई है । रोड़ की असुविधा की वजह से गांवपालिका द्वारा अभी तक मानवीय सहयोग नहीं कर पाए हैं ।

