Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्त्रिपरिषद् बैठक : प्रदेश और संसद का निर्वाचन मंसिर १० गते

 

काठमांडू, ५ भाद्र । सरकार ने आगामी मंसिर १० गते प्रदेश और संघीय संसद की चुनाव करने की निर्णय की है । प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय सिंहदरबार में सोमबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने यह निर्णय लिया है । मन्त्रिपरिषद् बैठक के बाद सूचना तथा सञ्चार मन्त्री मोहनबहादुर बस्नेत ने कहा है कि प्रदेश और संघ का निर्वाचन एक ही दिन (मंसिर १० गते) करने का निर्णय हुआ है, इसकी जानकारी जल्द ही निर्वाचन आयोग को दी जाएगी ।
इसीतरह बैठक ने प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के भारत भ्रमण के सम्बन्ध में भी कुछ निर्णय लिया है । जिसमें भूकम्प के बाद पुनःनिर्माण प्राधिकरण को भारत द्वारा प्राप्त होने वाला आर्थिक सहयोग संबंधी प्रतिबद्धता, पुराने सन्धि–सम्झौता, लक्षणपुर बाँध, कोशी बाँध और उससे निर्मित समस्या लगायत विषय हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com